WhatsApp Group Join Now Join

Automobiles In India :- अक्टूबर के महीने में बढ़ चुक्की हैं इस कंपनी की सेल FADA का बड़ा खुलासा।

Automobiles In India

अक्टूबर के महीने में इस साली की सबसे ज़्यादा गाड़ियों की सेल को दर्ज किया गया हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक इस माहीन में कितने वाहनों की बिकरी हुई आई जानते हैं।

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Sara Tendulkar-Shubman Gill की अफवाहों से विराम, Sara Ali Khan ने दिए खुलासे इस रिलेशनशिप के बारे में

कितनी बिक्री हुई

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से अक्तूबर महीने में कुल वाहनों की बिक्री में मंथ ऑन मंथ बेसिस पर करीब 12 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर महीने में कुल 2117596 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 2295099 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Today in Politics: राजनाथ सिंह से लेकर प्रियंका गांधी तक, एमपी में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री

फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्तूबर 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 353990 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अक्तूबर 2022 के दौरान यह संख्या 358884 थी। वहीं सितंबर महीने में यह संख्या 332248 यूनिट्स थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अक्तूबर 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1507756 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 104711 यूनिट्स का रहा। अक्तूबर में 62440 यूनिट्स ट्रैक्टर और 88699 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।

Leave a Comment