टॉप न्यूज़

BSF Jawan: जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में हुई गोलीबारी में भारतीय BSF जवान घायल

BSF Jawan: जम्मू-कश्मीर में सांभा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों की अकारण गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना 8-9 नवंबर की मध्यरात्रि को हुई, जिसके बाद क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने त्वरित प्रतिक्रिया दी।

BSF Jawan हुई घायल

पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा कल देर रात रामगढ़ और अरनिया सेक्टरों में अकारण गोलीबारी करने के बाद जम्मू के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास सीमा चौकियों (बीओपी) पर सीमा पार से गोलीबारी में एक BSF जवान घायल हो गया।

“यहां (रामगढ़ में) सीमा पार से गोलीबारी में एक BSF अधिकारी घायल हो गया। उन्हें रात 1 बजे यहां लाया गया और हमारी टीम (अस्पताल में) द्वारा उन्हें पर्याप्त उपचार दिया गया, जो हाई अलर्ट पर थे क्योंकि हमें घटना की पूर्व जानकारी थी, ”जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामगढ़, डॉ. लखविंदर सिंह ने कहा। समाचार एजेंसी PTI के हवाले से कहा गया है।

BSF Jawan: एक अधिकारी के मुताबिक, जम्मू के सीमा चौकियों पर हुई गोलीबारी जिसमें एक जवान घायल हो गया था, 24 दिनों में पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा तीसरा संघर्ष विराम उल्लंघन होने का संकेत है। पीटीआई ने यह बताया कि घायल जवान को बाद में जम्मू के जीएमसी अस्पताल में ले जाया गया था। बीएसएफ ने बयान में बताया कि 8/9 नवंबर 2023 की रात को पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ इलाके में अनुचित तरीके से गोलीबारी की थी, जिसके जवाब में BSF जवानों ने एक्शन लिया था।

समाचार एजेंसी ANI के हवाले से एक स्थानीय निवासी ने कहा, “गोलीबारी सुबह करीब 2-2.30 बजे शुरू हुई। गोलीबारी 4-5 साल बाद हुई है।”

सांबा जिले के रामगढ़ गांव के एक निवासी ने कहा, ”हमारे गांव की जमीन ‘नो मैन्स लैंड’ से सटी हुई है। रात 12 बजे से ठीक पहले एक राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद 12:20 बजे से भारी राउंड फायरिंग हुई।”

 

ODI Ranking: “शुभमन गिल ने बनाया इतिहास, बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ा”
Kamaljeet Singh

View Comments

Recent Posts