टॉप न्यूज़

Indian Navy Day: आज है भारतीय नौसेना दिवस, क्यों मनाया जाता है यह दिन, जानिए क्या है इसका इतहास?

Indian Navy Day: भारतीय नौसेना दिवस, हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत में नौसेना की शान और उपलब्धियों को दिखाने का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति नौसेना के कमांडर इन चीफ के रूप में समर्थन करते हैं।

Indian Navy Day: क्यों मनाया जाता है यह दिन

नौसेना दिवस पर हर साल भारत और पाकिस्तान में 1971 के युद्ध की स्मृति को याद किया जाता है, जिसे भारतीय नौसेना की अविस्मरणीय जीत के रूप में मनाया जाता है. 3 दिसंबर को, पाकिस्तानी सेना ने अपने वायु और सीमावर्ती क्षेत्रों पर अपने विमानों के माध्यम से भारत पर हमला किया था. उस समय, भारतीय नौसेना ने प्रतिक्रिया के रूप में ऑपरेशन ट्राइडेंट का आयोजन किया. 4 दिसंबर 1971 को, नौसेना ने पाकिस्तान पर हमला किया, जिसमें पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शीप मिसाइल का उपयोग किया गया था.

Indian Navy Day: 7 दिनों तक चला था ये युद्ध

इस दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कई जहाज और तेल डिपो को पूरी तरह से नष्ट किया था. यह युद्ध लगभग सात दिनों तक चला. इस युद्ध में आग की लपटों को खुद 60 किलोमीटर की दूरी से भी देखा जा सकता था. इस युद्ध में तीन नौसेना ने , INS मिसाइल, INS निरहाट, INS वीर और INS निपट ने  बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ऑपरेशन ट्राइडेंट का प्लान हमारे नौसेना एडमिरल एस.एम नंदा के नेतृत्व में बनाया गया था. 25वें स्क्वॉर्डन कमांडर बबरु भान यादव को इस टास्क की जिम्मेदारी दी गई थी. ये ऑपरेशन हर दिन 90 मिनट तक चला था.

Indian Navy Day: भारत में नौसेना दिवस कैसे मनाया जाता है?

भारत में नौसेना दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन, नौसेना कमांड विशाखापत्तनम में मुख्य आयोजन करता है। भारतीय नौसेना के पश्चिमी नौसेना कमांड, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है, इस मौके पर अपने जहाजों और नाविकों के साथ बहादुरी और गर्व का प्रदर्शन करता है। समारोह एक युद्ध स्मारक में शुरू होता है, जहां पुष्पांजलि अर्पित की जाती है। शहीदों की श्रद्धांजलि के बाद, नौसेना के जहाज, विमान और पनडुब्बियों का एक प्रदर्शन किया जाता है।

Indian Navy Day: दुनिया की टॉप 10 नौसेना में से एक है भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे टॉप 10 नौसेनाओं में से एक है और यह सातवां स्थान पर स्थित है। यह दक्षिण एशिया की सबसे मजबूत नौसेना है। भारतीय सशस्त्र सेना में तीन शाखाएँ हैं – भारतीय थल सेना, वायुसेना, और नौसेना। भारतीय थल सेना भूमि की रक्षा करती है, नौसेना समुद्र में रक्षा करती है, और वायुसेना आकाश में हमारी सुरक्षा करती है।

आधुनिक भारतीय नौसेना की नींव 17वीं शताब्दी में रखी गई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी ने समुद्री सेना के रूप में अपनी स्थापना की, और 1934 में रॉयल इंडियन नेवी की स्थापना हुई।

Mudassar Khan: Dabangg के कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शामिल हुए Salman Khan, इस वीडियो में देखिए Mudassar बोले कुछ ऐसा!

Kamaljeet Singh

View Comments

Recent Posts